फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: श्रमिक को बचाने वाले दरोगा का सम्मान

विज्ञापन
पुवायां थाने में दरोगा सतेंद्रपाल को सम्मानित करते व्यापार मंडल पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। थाने के पास लगे नगरपालिका के वाटर कूलर में आ रहे करंट से सिंधौली के गांव पैना बुजुर्ग के श्रमिक आदेश को बचाने वाले दरोगा यतेंद्रपाल सिंह को व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

आदेश रोजाना गांव से मजदूरी करने पुवायां आते हैं। इस दौरान वह थाने के पास लगे नगरपालिका के वाटर कूलर से पानी पीने गए। बृहस्पतिवार को पानी पीते समय उतरे करंट के कारण आदेश वाटर कूलर से चिपक गए। पास ही खड़े दरोगा यतेंद्रपाल सिंह ने कुर्सी की मदद से आदेश को वाटर कूलर से छुड़ाया और सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) देकर जान बचाई।
शुक्रवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष केके लील, महामंत्री कपिल गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन मिश्रा, शशि अग्निहोत्री, मंगल मिश्रा, विशाल, लकी सहित कई पदाधिकारी और व्यापारी थाने पहुंचे और दरोगा को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें