फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया, हिदायत देकर छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना रामचंद्र मिशन पुलिस ने सड़कों पर बेवजह घूम रहे नौ लोगों के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया। वहीं थाना सदर बाजार पुलिस ने बेवजह 30 लोगों के घूमने पर हिरासत में लेकर थाने लाई और लॉकडाउन के नियमों का पालन करने की हिदायत दी। इसके बाद थाने में लाइन लगवार कर नाम-पते नोट करने के बाद दोबारा पकड़े जाने पर कार्रवाई की चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

थाना रामचंद्र मिशन प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि पप्पू उर्फ मोहम्मद राशिद निवासी चमकानी गाड़ीपुरा, रामजी निवासी चमकनी गाड़ीपुरा, मोहम्मद यूसुफ निवासी ख्वाजा फिरोज, मनोज निवासी मिश्रीपुर, राजवीर निवासी ताहवरगंज, अनवार अहमद निवासी दीवान जोगराज थाना चौक कोतवाली, मोहसिन निवासी हुसैनपुरा थाना चौक कोतवाली, मेराज निवासी लोधीपुर थाना रोजा, राजू निवासी पुत्तू लाल चौराहा को बिना वजह घूमते हुए गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया गया है। वहीं थाना सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक किरन पाल सिंह ने फोर्स के साथ थाना क्षेत्र में पैदल मार्च किया। उन्होंने बिना वजह सड़कों पर घूम रहे लोगों को हिरासत में ले लिया और थाने ले आए। करीब 30 लोगों को हिरासत में लिया गया। प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस ने हिरासत में लिए गए सभी लोगों के नाम, पता, वाहन संख्या और मोबाइल नंबर रजिस्टर में भी अंकित किए। दोबारा घूमते पाए जाने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें