फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने ओसीएफ मेला में लगे झूले का ट्रक रोका

Wed, 28 Oct 2015 10:06 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
ओसीएफ मेला में 22 अक्तूबर की रात रामनगर कॉलोनी में रहने वाले सरदार तेजेंद्र सिंह से झूला संचालकों से झगड़े के मामले में सोमवार को सदर पुलिस ने झूले से लदा एक ट्रक रोक लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ट्रक छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि तेजेंद्र सिंह 22 अक्तूबर को अपने और पड़ोसी के परिवार के साथ ओसीएफ रामलीला में मेला देखने गए थे। वहां झूले की लाइन में लगी उनकी पड़ोसन से झूला संचालक ने अभद्रता कर दी थी। जिसका विरोध करने पर झूला संचालकों ने इकट्ठे होकर तेजेंद्र की पिटाई कर दी थी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मामले में सात-आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। कुछ आरोपियों ने जमानत करा ली है, जबकि कुछ लोग अभी तक गिरफ्तार नहीं हो पाए हैं। इंस्पेक्टर सदर जेपी तिवारी के मुताबिक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही ट्रक को छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें