फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कांग्रेसियों को संभल जाने से पुलिस ने रोका

Tue, 03 Dec 2024 01:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर में टाउन हाल ​स्थित कार्यालय पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष से वार्ता करते सदर इंस्पेक्टर। स
विज्ञापन
शाहजहांपुर। संभल हिंसा के पीड़ितों से मुलाकात करने जा रहे कांग्रेसियों को सोमवार की दोपहर पुलिस ने रोक लिया। इसके बाद उन्हें टाउनहॉल स्थित कार्यालय में नजरबंद कर दिया गया।
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने संभल जाने का एलान किया था। इसके बाद कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यालय पर एकत्र हो गए। उन्हें प्रदेश अध्यक्ष के साथ लखनऊ-दिल्ली हाईवे से होते हुए रवाना होना था। पदाधिकारियों के जुटने की सूचना पर थाना सदर बाजार प्रभारी रवींद्र सिंह पुलिस और पीएसी के साथ पहुंच गए। पुलिस ने कांग्रेसियों को नजरबंद करते हुए कार्यालय से नहीं निकलने दिया। इस बीच वहां बैठक हुई।
जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने कहा कि भाजपा ने पूरे देश में केरोसिन छिड़कने का काम किया है। अब जहां चाहते हैं, वहीं माचिस की तीली लगाकर आग लगाने का कार्य वे कर रहे हैं। बोले कि हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से बात हो गई है। दस दिसंबर तक संभल जाने पर रोक है।
विज्ञापन

पाबंदी हटने पर प्रदेश अध्यक्ष के साथ जिले के कांग्रेसी संभल जाएंगे। महानगर अध्यक्ष पवन सिंह, अनूप वर्मा, धर्मेंद्र दीक्षित, नवाब फैजान अली खान, कृष्ण विनोद मिश्रा, गायत्री प्रकाश अवस्थी, पार्षद अब्दुल सत्तार लाले, तालिब खान, फरीद अली खान, तस्दीक अंसारी, गौरव त्रिपाठी, फुरकान अहमद कुरैशी, नौशाद कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें