फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुलिस ने भाकियू कार्यकर्ताओं से छीने पुतले, धक्कामुक्की

विज्ञापन
पुवायां में भाकियू कार्यकर्ताओं से पुतले छीनती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी गुट की ओर से 12 दिन से चल रहे धरना प्रदर्शन में शुक्रवार को कार्यकर्ता तहसीलदार, सीओ और थाना प्रभारी का पुतला दहन करने निकले, तो पुलिस से धक्कामुक्की हो गई। पुलिस के पुतले छीनने पर कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ता पुवायां के डाक बंगला परिसर में 12 दिन से धरने पर बैठे हैं। समस्याओं का समाधान न होने पर किसान नेताओं ने बृहस्पतिवार को चेतावनी दी थी कि छुट्टा पशुओं से निजात दिलाने, गन्ने का बकाया भुगतान दिलाने सहित अन्य समस्याओं का निस्तारण न होने पर शुक्रवार को तहसीलदार, सीओ तहसीलदार और पुवायां थाना प्रभारी का पुतला दहन किया जाएगा।
सुबह से ही तमाम कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष भारत सिंह यादव के नेतृत्व में डाक बंगला परिसर में एकत्र होने लगे। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कार्यकर्ता पुतले लेकर डाक बंगले से निकले तो पुलिस ने उनको पुतला फूंकने से मना किया और कहा कि समस्याओं का जल्द निस्तारण करा दिया जाएगा। कार्यकर्ताओं के नहीं मानने पर पुलिस ने पुतले छीन लिए। इस दौरान जमकर धक्कामुक्की हुई।
विज्ञापन

सूचना पर अन्य थानों से भी पुलिस को बुला लिया गया। पुलिस ने किसी तरह कार्यकर्ताओं को समझाकर धरनास्थल पर भेजा। बाद में नायब तहसीलदार और थाना प्रभारी की मौजूदगी में वार्ता में दो दिन में समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया गया। संगठन के तराई प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह गिल ने कहा कि धरना जारी है। पुलिस, प्रशासन ने दो दिन का समय मांगा है। समस्याओं का निस्तारण न होने पर आंदोलन को तेज किया जाएगा।
विज्ञापन


किसान नेताओं ने पुतलों को वर्दी पहना दी थी। वर्दी जलाना गलत है, इस कारण पुतले ले लिए गए थे। समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा।
- प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें