शाहजहांपुर। जनपदीय बेसिक शिक्षा परिषद बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता की शुक्रवार को शुरुआत हो गई। पहले दिन विभिन्न स्पर्धाओं में छात्र-छात्राओं ने दम दिखाते हुए पुरस्कार जीते। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। जूनियर स्तर पर खो-खो में निगोही विजेता, ददरौल उपविजेता रहे।
ओसीएफ के स्वर्ण जयंती स्टेडियम में प्राथमिक और जूनियर स्तर की एथलेटिक्स स्पर्धाएं हुईं। प्राथमिक स्तर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अमन ने प्रथम, कृष्णा ने द्वितीय, जितेंद्र ने तृतीय स्थान पाया। 200 मीटर दौड़ में अमन प्रथम, अजनेश द्वितीय, भावलखेड़ा अमन तृतीय रहे।
प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में जैतीपुर की किरन प्रथम, मिर्जापुर की पल्लवी द्वितीय और मंजू तृतीय रहीं। 200 मीटर दौड़ में रूबी ने पहला, नंदिनी ने दूसरा और प्रांजल ने तीसरा स्थान पाया। खोखो में भावलखेड़ा विजेता व जलालाबाद उपविजेता रहा।
सुलेख प्रतियोगिता में भावलखेड़ा की हिमांशी सिंह प्रथम रहीं। जूनियर स्तर पर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में शिवम प्रथम, प्रेमपाल द्वितीय, भावलखेड़ा के आयुष तृतीय रहे। 200 मीटर दौड़ में शिवम प्रथम, शुभकमल द्वितीय व सुमित तृतीय स्थान पर रहे। वॉलीबॉल बालक में कांट विजेता, बालिका वर्ग में कलान की टीम विजेता रही।
इससे पहले जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव ने मां शारदे के चित्र के सामने दीप जलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। विभिन्न ब्लॉकों से आए बच्चों ने अपनी टोलियों के साथ मार्चपास्ट कर सलामी दी। बीएसए दिव्या गुप्ता, बीईओ मुख्यालय सुरेंद्र मौर्य, विनय मिश्रा, मुनीश मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार शर्मा, रवींद्र प्रजापति, महेंद्र सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक राम प्रसाद, अंकुर त्रिपाठी, देवेश वाजपेयी आदि मौजूद रहे। शनिवार को खेलकूद का समापन होगा।
पहले दिन अव्यवस्थाएं रहीं हावी, पानी के लिए भटके बच्चे
बेसिक के खेलकूद के पहले दिन अव्यवस्थाएं हावी रहीं। समारोह के लिए सुबह नौ बजे ही छात्र-छात्राओं को बुला लिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डेढ़ घंटा विलंब से पहुंचीं। अतिथि के देर से आने के चलते उद्घाटन से पहले खो-खो व कबड्डी प्रतियोगिता शुरू करा दी गई। अतिथि के आने पर खेलकूद रोककर मार्चपास्ट के लिए बुलाया गया। देरी के चलते रंगारंग कार्यक्रमों के लिए विद्यार्थियों को पर्याप्त समय नहीं मिला। मंच पर भी आपाधापी जैसी स्थिति रही। बच्चों के लिए पानी का टैंकर नगर निगम से मंगाया गया था। लगातार पानी खुला रहने से दोपहर डेढ़ बजे टैंकर खाली हो गया। इसके बाद बच्चे पानी के लिए भटकते रहे। मैदान में एकमात्र पानी का बूथ बच्चों के लिए नाकाफी साबित हुआ।
ओसीएफ मैदान में बेसिक के खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करतीं जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव और ब
ओसीएफ मैदान में बेसिक के खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करतीं जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव और ब