फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: फोरेंसिक जांच के लिए पुलिस ने कब्जे में लिया सुसाइड नोट

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा। मकसूदापुर चीनी मिल में गन्ना ग्रामसेवक के पद पर तैनात भंवरखेड़ा जिगनिया निवासी मनोज गंगवार की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में पुलिस ने मिल अधिकारियों पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मामले की जांच तेज कर दी है। पुलिस ने मौके से मिली मनोज की डायरी और सुसाइड नोट को फोरेंसिक जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

मनोज गंगवार करीब 16 साल से मिल में गन्ना ग्रामसेवक के पद पर सीजनल परमानेंट श्रेणी में कार्यरत थे। उनका शव सोमवार को सुबह घर के अंदर चारपाई पर संदिग्ध हालात में मिला था।
सुसाइड नोट में चीनी मिल के एमडी अजय शर्मा और यूनिट हेड भूपेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारियों पर प्रताड़ित करने और नौकरी से निकालने की धमकी देने आदि आरोप लगाए गए थे। इस पर मनोज की पत्नी नीरज ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर फोरेंसिक टीम लेकर पहुंचे सीओ प्रवीण मलिक ने सुसाइड नोट कब्जे में ले लिया और उनके कमरे की गहनता से जांच की।
विज्ञापन

मनोज की पत्नी ने मिल अधिकारियों के मौके पर आने तक शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजे जाने से मना कर दिया। बाद में मिल अधिकारियों के पहुंचने पर देर शाम शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा जा सका।
इस मामले में मौके पर मिले सुसाइड नोट में लगाए गए आरोपों को देखते हुए पुलिस ने मनोज की पत्नी नीरज देवी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। मंगलवार को मनोज के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया मनोज के हाथ की लिखी हुई डायरी और सुसाइड नोट जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। लैब में मनोज की हाथ की लिखी डायरी और सुसाइड नोट के हस्तलेख का मिलान कराने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें