फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भाइयों को गोली मारने वालों की तलाश में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
जैतीपुर। छेदापट्टी गांव में सोमवार शाम दो सगे भाइयों को गोली मारने के मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। मंगलवार को पुलिस ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। उधर, गोली लगने से घायल एक भाई को मेडिकल कॉलेज में बेड नहीं मिला। उसका स्ट्रेचर पर ही उपचार चलता रहा।
विज्ञापन

जयवीर की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, दो दिन पहले गांव के पेशकार, धीरेंद्र और शैलेंद्र का उनके पिता भगवान सिंह से खेत में पशु घुसने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी रंजिश में सोमवार शाम तीनों आरोपी खेत पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद उन्होंने फायरिंग कर दी। गोली लगने से जयवीर के भाई धर्मवीर और रामवीर घायल हो गए।
सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

जयवीर ने बताया कि गोली लगने से घायल दोनों भाइयों धर्मवीर और रामवीर को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। आरोप है कि वहां दोनों को तत्काल बेड नहीं मिल सका। मंगलवार शाम करीब पांच बजे धर्मवीर को बेड मिल गया, जबकि रामवीर का अब भी स्ट्रेचर पर ही उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें