फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सूचना पर दौड़ी पुलिस, जिलाबदर समेत चार अपराधी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एसपी राजेश द्विवेदी के आदेश पर चल रहे धरपकड़ अभियान के तहत जिले के अलग-अलग थानों की पुलिस ने सूचना पर जिलाबदर समेत चार अपराधियों को पकड़ा।
विज्ञापन

चौक कोतवाली इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि मोहल्ला बाबूजई निवासी मगन सक्सेना को जून माह में जिलाबदर किया गया था। पुलिस ने उसे लखीमपुर खीरी जिले की सीमा पर छोड़ दिया था। शुक्रवार रात मुखबिर ने सूचना दी कि जिलाबदर मगन सक्सेना घर आया हुआ है।
वह कहीं बाहर जाने की फिराक में है। इसके बाद पुलिस टीम ने दादा मियां की मजार के पास से उसे पकड़ लिया। उसपर जानलेवा हमले की धारा समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

दूसरी ओर पुलिस टीम ने हनुमत धाम रोड पर घेराबंदी कर मोहल्ला हयातपुरा निवासी अनुभव त्रिपाठी उर्फ अन्नू को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा मिला। वहीं, कलान थाना पुलिस टीम ने हरेली तिराहा से लंजूनगला गांव निवासी सत्यपाल व मिल्किया तिराहा से भूरे यादव को पकड़ा। दोनों के पास तलाशी में तमंचा मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें