फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: पुलिस ने सर्विलांस की मदद से बरामद किए 201 मोबाइल फोन, मालिकों को सौंपे

Thu, 05 Nov 2026 03:20 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में पुलिस ने सर्विलांस की मदद से गुम और चोरी हुए 201 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। ये मोबाइल फोन मालिकों को सौंप दिए गए। फोन वापस पाकर उनके चेहरे खिल गए। 
विज्ञापन
महिला को फोन सौंपते एसपी सिटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर जिले में पुलिस ने गुम और चोरी हुए 201 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंप दिए। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई गई है। मोबाइल वापस मिलने पर उनके मालिकों के चेहरे खिल उठे। सर्विलांस सेल, जनपदीय एसओजी और थानों पर संचालित साइबर हेल्प डेस्क की संयुक्त टीम ने यह सफलता हासिल की। 

विज्ञापन


एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि मोबाइल गुम होने की शिकायतें पुलिस अधीक्षक कार्यालय और ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिल रही थीं। सर्विलांस सेल लगातार इन शिकायतों की निगरानी कर रहा था। बृहस्पतिवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में बरामद किए गए 201 मोबाइल फोन उनके स्वामियों को सौंपे गए। मोबाइल मिलने पर आवेदकों ने पुलिस टीम का आभार जताया।

फोन गुम होने पर करें ये काम 
एसपी सिटी ने लोगों से मोबाइल गुम होने पर भारत सरकार के दूरसंचार विभाग के सीईआईआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की है। उन्होंने बताया कि इसके लिए मोबाइल का आईएमईआई नंबर, सिम विवरण और शिकायत संख्या दर्ज करनी होती है। पुलिस सत्यापन के बाद मोबाइल को ब्लॉक कराया जा सकता है। मोबाइल मिलने पर पोर्टल के अनब्लॉक फाउंड मोबाइल विकल्प से उसे दोबारा चालू कराया जा सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने सलाह दी है कि मोबाइल गुम होने पर तत्काल सिम बंद कराकर दोबारा जारी कराएं और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें। मोबाइल खरीदते समय आईएमईआई नंबर नोट करके सुरक्षित रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें