फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: निबंध प्रतियोगिता में जया ने पाया प्रथम स्थान

Thu, 05 Nov 2026 02:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में निबंध प्रतियोगिता में​ भाग लेतीं छात्राएं। स्रोत​ : महाव
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को समाजशास्त्र विभाग की ओर से निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जया मिश्रा ने प्रथम मुकाम पाया।
विज्ञापन

पर्यावरण प्रदूषण एवं संबंधित चुनौतियां विषय पर प्रतियोगिता से पहले प्राचार्य प्रो. सुरचना त्रिवेदी ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में जया मिश्रा ने प्रथम, अनमोल यादव ने द्वितीय तथा बुशरा आफरीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नेहा सिंह को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। निर्णायक मंडल में असिस्टेंट प्रोफेसर पारुल यादव एवं माया देवी शामिल रहीं। डॉ. संजीता अग्रवाल, डॉ. अरुणकांत पांडेय, खुशी वर्मा, लीलाक्षी शुक्ला, वंदना, रश्मि आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें