फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुलिस ने गोदाम में मारा छापा, भारी मात्रा में बारूद बरामद, चार लोगों को हिरासत में लिया

Sun, 25 Aug 2024 04:23 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

शहर के मोहल्ला ककरा में एक गोदाम में बारूद का भंडारण किया गया था। यहां आतिशबाजी बनाई जा रही थी। पुलिस ने रविवार दोपहर छापा मारा तो इसका खुलासा हुआ। 
विज्ञापन
आरोपियों को लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के मोहल्ला ककरा में एक गोदाम में रविवार की दोपहर सदर पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत चार युवकों को हिरासत में लिया। गोदाम से भारी मात्रा में बारूद, रैपर आदि बरामद हुए हैं। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

 
थाना सदर बाजार ने मुखबिर की सूचना पर दोपहर करीब एक बजे मोहल्ला ककरा में बने गोदाम को घेर लिया। पुलिस ने पटाखा बनाते चार लोगों को हिरासत में लिया है। यहां से भारी मात्रा में बारूद, पटाखा बनाने की अन्य सामग्री मिली है। 

बताते हैं कि तीन आरोपी मौके से भाग गए। इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह ने बताया कि गोदाम में दिपावली के लिए पटाखे तैयार किए जा रहे थे। दो साल पहले भी इन्हें पटाखा बनाते हुए पुलिस ने पकड़कर जेल भेजा गया था। भंडारण की जांच कराई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें