फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़ा पान मसाला और पैकिंग मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। शनिवार रात को पुलिस ने खुटार बंडा मार्ग पर पान मसाला, रैपर और पैकिंग मशीन बरामद की है। प्रारंभिक जांच में पान मसाला बनाने का लाइसेंस लखीमपुर खीरी जनपद का मिला है।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब आठ बजे पुलिस नगर के मुख्य चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि खुटार बंडा मार्ग पर नखासा बाजार के पास एक बोलेरो में संदिग्ध पान मसाला भरा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बोलेरो की तलाशी ली तो उसमें सुपारी आदि भरी मिली। बोलेरो में दो लोग बैठे मिले। पूछताछ के बाद दोनों लोग पुलिस को एक दुकान पर ले गए जहां पान मसाले के रैपर, बना हुआ पान मसाला आदि बरामद हुआ। दोनों लोगों से पूछताछ की जा रही है।
पकड़े गए लोगों ने खुद को श्रमिक बताते हुए कहा कि पान मसाला बनाने का लाइसेंस भी है जो लखीमपुर जनपद का है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। सीओ नवनीत कुमार ने बताया कि खुटार पुलिस ने संदिग्ध पान मसाला बरामद किया है। अभी मामले की छानबीन चल रही है। लाइसेंस लखीमपुर जनपद का बताया जाता है, उसके बारे में भी छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें