फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अराजकतत्वों की सूची तैयार कर रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
भावलखेड़ा। श्रावण मास के मद्देनजर पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी हैं। निर्धारित रूट से कांवड़ियों को सकुशल निकाले जाने के लिए मोहल्लों में जाकर अराजकतत्वों की सूची तैयार की जा रही है। वहीं, पीस कमेटी की बैठकें आयोजित कर संभ्रांत नागरिकों से सूचना तत्काल देने की अपील की गई है।
विज्ञापन

11 जुलाई से श्रावण मास प्रारंभ हो रहा है। ऐसे में कांवड़ियों की सुरक्षा के तहत पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि कांवड़ियों के रूट पर स्थित मोहल्लों में गोपनीय तौर पर जांच कराकर अराजकतत्वों को सूचीबद्ध किया जा रहा है। उन लोगों को सख्त हिदायत दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि जनवरी से अब तक आठ लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट, 85 लोगों के खिलाफ 110 जी, 1211 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक एवं 271 लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। सभी वालंटियर को सक्रिय करते हुए तत्काल सूचना देने की अपील की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें