पुवायां थाने से सीओ के सामने बिना हेलमेट लगाए रैली में जाती महिला पुलिसकर्मी और युवती। संवाद
- फोटो : इंदिरा स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव के शुभारंभ पर निशाना लगाते सांसद।
पुवायां। मिशन शक्ति के तहत रविवार को पुवायां में स्कूटी रैली का आयोजन कर महिलाओं को जागरूक किया गया। रैली में तमाम महिलाएं और छात्राएं बिना हेलमेट लगाकर स्कूटी चलाती नजर आईं।
थाने से शुरू हुई रैली को सीओ प्रवीण कुमार मलिक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली राजा मार्केट, चौराहा बाजार, कटरा बाजार, रामलीला रोड, जेबा रोड, खुटार रोड, राजीव चौक, निगोही रोड, एसडीएम, सीओ आवास रोड, शाहजहांपुर रोड होते हुए वापस थाने पहुंच कर समाप्त हुई। इसके बाद थाने में बनाए गए प्वाइंट पर छात्राओं ने सेल्फी भी ली। रैली के दौरान महिलाओं को टोल फ्री नंबर बताते हुए उनको अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
आयोजन में कई छात्राएं सीओ के सामने ही बिना हेलमेट के रैली में शामिल हुईं। कई महिला पुलिसकर्मियों ने भी हेलमेट नहीं लगा रखा था। लोगों का कहना था कि बिना हेलमेट बाइक सवारों के चालान काटने वाली पुलिस अपने कार्यक्रम में हेलमेट नहीं लगाने पर चुप्पी साधे है।
मिशन शक्ति के फेज फाइव में स्कूटी रैली निकाली गई है। सभी को निमंत्रण दिया गया था कि हेलमेट लगाकर आएं लेकिन कुछ लोग बिना हेलमेट के ही निकले हैं, उन्हें प्रेरित किया जाएगा।
- प्रवीण मालिक, सीओ पुवायां