फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ट्राॅली ट्रांसफाॅर्मर भी ओवरलोडिंग से फुंका, दो हजार लोग प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। मोहल्ला बंगशान की रामनगर काॅलोनी का ट्रांसफाॅर्मर जून में ओवरलोडिंग के कारण जलने के बाद उसकी जगह लगाया गया 630 केवीए का ट्राॅली ट्रांसफार्मर भी शनिवार रात आग की लपटों से घिरकर जल गया।
विज्ञापन

रामनगर काॅलोनी के लोगों ने बताया कि शनिवार की शाम सात बजे तक ट्राॅली ट्रांसफाॅर्मर से बिजली मिलती रही, लेकिन बाद में उसके गर्म हुए केबल में स्पार्किंग होने से आग लग गई। इससे कॉलोनी में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।
काॅलोनी के लोग इस बात से बेहद नाराज हैं कि गत जून में जले ट्रांसफाॅर्मर के स्थान पर नए ट्रांसफाॅर्मर की व्यवस्था अब तक नहीं की गई। ट्रांसफाॅर्मर जलने से काॅलोनी के करीब दो हजार उपभोक्ताओं को पूरी रात और रविवार को दिनभर बिजली संकट का सामना करना पड़ा। विद्युत निगम के उपखंड अभियंता धर्मेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि काॅलोनी में जले हुए ट्रांसफाॅर्मर के स्थान पर 630 केवीए क्षमता के नए ट्रांसफाॅर्मर की मांग विभागीय कार्यशाला भेज दी गई है। संवाद
विज्ञापन


बिजली नहीं आने से लोग परेशान

शाहजहांपुर। रविवार को निगोही रोड उपकेंद्र के पुलिस लाइन फीडर पर कैंट चौकी के पास 100 केवीए के ट्रांसफॉर्मर पर मरम्मत का कार्य किया इस कारण करीब तीन घंटे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रही। इसी तरह बहादुरगंज उपकेंद्र का टेलीफोन एक्सचेंज पर भी बिजली नहीं आई। लोगों को दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें