फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पुलिस हमारी मित्र है, समस्या पड़ने पर बगैर झिझक करें संपर्क’

विज्ञापन
तिलहर थाने में छात्राओं को कंप्यूटर कक्ष में रिपोर्ट दर्ज कराने की जानकारी देती पुलिस। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
तिलहर। किसान इंटर कॉलेज की छात्राएं बुधवार को नए अनुभव से रूबरू हुईं। थाने पहुंची छात्राओं को अधिकारियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। अधिकारियों ने छात्राओं को बताया कि पुलिस हमारी मित्र है। समस्या पड़ने पर बगैर झिझक संपर्क करना चाहिए और मदद लेनी चाहिए।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन के कार्यक्रम के तहत किसान इंटर कॉलेज की छात्राओं ने तिलहर थाने का भ्रमण किया।
पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार ने छात्राओं से कहा कि छात्राएं किसी भी प्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करें। यदि उन्हें कोई परेशान करता है, तो तत्काल पुलिस हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस उनकी मदद करेगी। उन्होंने महिला हेल्प नंबर और 112 नंबर की जानकारी दी। उन्होंने साइबर क्राइम के बारे में विस्तार से बताया और सावधान रहने की अपील की।
थाना प्रभारी उमेश सिंह सोलंकी ने कहा कि छोटी समस्या को छुपाने से वह बड़ा रूप ले लेती है। छात्राएं अपने माता-पिता से समस्या शेयर जरूर करें। महिला पुलिस के साथ छात्राओं को महिला हेल्प डेस्क के बारे में जानकारी दी। महिला पुलिसकर्मी नीलम, सुषमा, काजल ने महिला हेल्प डेस्क में शिकायत दर्ज कराने के बारे में बताया। थाना प्रभारी ने छात्राओं को कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण कराया और बताया कि यहां रिपोर्ट दर्ज की जाती है। मुंशी कार्यालय में पहुंचकर अभिलेखों के बारे में पूछताछ की। इस दौरान महिला पुलिसकर्मी सोनम ने कार्यालय में होने वालेकार्य बताए।
विज्ञापन

बाद में छात्राओं ने हवालात अंदर जाकर देखी। थाना प्रभारी ने इस दौरान छात्राओं से पुलिस सेवा में भर्ती होने वाली छात्राओं से जानकारी ली, तब कई छात्राओं ने हाथ उठाकर खाकी पहनने की इच्छा व्यक्त की। इस दौरान किसान इंटर कॉलेज के शिक्षक अशोक कुमार गौड़ भी उपस्थित रहे। थाना पुलिस की ओर से छात्राओं को जलपान भी कराया गया। थाना प्रभारी ने सभी छात्राओं को महिला हेल्पडेस्क नंबर छपे हुए पत्र वितरित किए।
पहली बार देखा थाना
थाने में मैं पहली बार आई हूं। जो जानकारी यहां प्राप्त हुई है, उससे मुझे आत्मबल मिला है। महिला हेल्पलाइन की जानकारी मिली। किसी समस्या मे पुलिस से मदद ली जा सकती है। -महिमा रस्तोगी
पहले पुलिस से डरती थी
पहले मैं पुलिस से डरती थी, लेकिन अब भय दूर हो गया है। नारी सुरक्षा के बारे में बहुत जानकारी प्राप्त हुई है। पुलिस हमारी मित्र है। जरूरत पर हमें पुलिस की सहायता लेनी चाहिए। -रुचि
जो सीखा गांव में बताऊंगी
नारी सुरक्षा के कार्यक्रम गांव-गांव तक चलने चाहिए। मैंने यहां जो सीखा है, उसे गांव में जाकर अन्य लोगों को बताऊंगी। किसी भी समस्या को छुपाना नहीं चाहिए। -दीक्षा यादव
जरूरी जानकारी मिली
थाने पर रिपोर्ट कैसे दर्ज होती है, इस बात की जानकारी मिली है। महिला हेल्प डेस्क की जानकारी पाकर अच्छा लगा। यहां पर महिलाएं बेखौफ होकर अपनी बात रख सकती हैं। -स्वाति वर्मा
हम ले सकेंगे मदद
अभी तक पुलिस से डर लगता था, लेकिन अब पता चला है कि पुलिस से डरना नहीं चाहिए, पुलिस हमारी मित्र है। जरूरत पड़ने पर बिना डर के पुलिस से हम मदद ले सकते हैं। -प्रज्ञा देवी
शेयर करेंगे जानकारी
थाना प्रभारी ने बहुत अच्छी जानकारी दी है। हम सभी छात्राओं का मनोबल बढ़ा है। इस जानकारी को हम अपने दोस्तों में शेयर करेंगे। बताएंगे कि पुलिस बहुत काम की है। -काजल यादव

तिलहर थाने पर छात्राओं को संबोधित करते पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार सिंह पास बैठे कोतवाल उमेश स?- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें