संविदा कर्मचारी पर धमकाने का आरोप, एसपी सिटी को सौंपी जांच
मंत्री सुरेश खन्ने से मिलकर घर जाते समय दो आशा वर्कर थाना सदर बाजार क्षेत्र के चिनौर निवासी जिला सचिव सुनीता त्रिपाठी व निगोही के मदारीपुर गांव की आशा वर्कर रविंद्रा को स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर कार्यरत एक कर्मचारी ने रोक लिया। आरोप है कि कर्मचारी ने अपने साथी के साथ मिलकर धमकाया। शिकायत पहुंचने पर एसपी राजेश द्विवेदी ने एसपी सिटी देवेंद्र कुमार को जांच सौंपी है।