पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल
आंखों के सामने पति की मौत से सिया देवी का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। परिवार के लोगों ने सिया देवी को संभाला और सांत्वना दी। परिजनों ने बताया कि सुनील इकलौता था। उस पर परिवार की जिम्मेदारी थी। उसकी दो बहनों की शादी पहले ही हो चुकी है। तीसरी बहन की शादी अभी दो दिन पूर्व ही की है। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। मिर्जापुर थाना प्रभारी सोनी शुक्ला ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। हादसा किस वाहन से हुआ, पता लगाया जा रहा है।