मीरानपुर कटरा। यूजीसी और आरक्षण के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने जा रहे राष्ट्रीय गोरक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजीत शर्मा को पुलिस ने सोमवार को उनके घर पर नजरबंद कर दिया।
वह सुबह आठ बजे मोहल्ला नौगवां बिल्लीगंज स्थित आवास से दिल्ली रवाना होने की तैयारी कर रहे थे। संघ के कई कार्यकर्ता भी दिल्ली जाने के लिए उनके आवास पर पहुंच चुके थे। इसी दौरान भनक लगने पर प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह सेंगर वहां पहुंच गए। उन्होंने सभी को दिल्ली जाने से रोक कर अजीत शर्मा को उनके घर पर नजरबंद कर दिया। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि दिल्ली में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। संवाद