फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खुटार में स्कूल के पास टूटी तिजोरी मिलने पर पुलिस ने शुरू की जांच

विज्ञापन
खुटार में मिले तिजोरी के हिस्से की जांच करती पुलिस। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
खुटार। नगर से कुछ दूर गोला रोड पर गोल्डन फ्लावर पब्लिक स्कूल की दीवार के पास सोमवार दोपहर तिजोरी का टूटा हिस्सा पड़ा मिला। तिजोरी का लॉक भी पास में ही पड़ा था।
विज्ञापन

सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच कर तिजोरी को कब्जे में लिया। तिजोरी से चांदी की अंगूठी, दस रुपये के दो सिक्के भी मिले हैं। थाना प्रभारी अरविंद कुमार त्यागी के अनुसार क्षेत्र में चोरी की कोई घटना नहीं हुई है। माना जा रहा है कि तिजोरी कहीं से चोरी कर लाई गई होगी। पुलिस ने आसपास के थानों को भी सूचना दी है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि तिजोरी का टूटा हिस्सा मिला है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें