फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया खुलासा, दो सगे भाई समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 05 Jan 2026 05:21 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में चौक कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो आरोपी हैं। आरोपियों के कब्जे से चोरी की चार बाइकें, एक मोपेड व एक बाइक की चेचिस व अन्य पुर्जे बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन
थाने में खड़े चोरी के आरोपी, बरामद हुईं बाइकें और मोपेड - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर की चौक कोतवाली पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने तीन युवकों गिरफ्तार कर चोरी की चार बाइकें, एक मोपेड व एक बाइक के चेचिस व अन्य पुर्जे बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में पता लगा कि एक आरोपी ऑनलाइन ट्रेडिंग में कर्ज होने पर बाइक चोरी करने लगा था।

विज्ञापन

 
हरदोई जिले के थाना मझिला के गांव रैगवा निवासी प्रांशु उर्फ रामजी शुक्ला, शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार के मोहल्ला मक्कू बजरिया निवासी अवनीश ने बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच पड़ताल कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी की बाइकें भी बरामद की गईं। 

आरोपियों में दो सगे भाई 
एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि पुलिस ने चौक कोतवाली के मोहल्ला सिंजई निवासी गुरनीत, मोहल्ला मेहमान शाह निवासी रेहान व सुल्तान को ककरा पुल के पास से गिरफ्तार किया है। रेहान व सुल्तान सगे भाई हैं। रेहान व गुरनीत ने पुलिस को बताया कि बाइकों को चोरी कर सुल्तान के सुपुर्द कर देते थे। सुल्तान चोरी के वाहनों को छिपाकर रखता था। वाहनों के विभिन्न पुर्जे अलग कर कबाड़ियों को बेच देता था। 
विज्ञापन

आरोपी गुरनीत ने बताया कि वह ऑनलाइन ट्रेडिंग करता था। इसके कारण उस पर कर्ज हो गया था। आर्थिक तंगी के चलते वह आपराधिक गतिविधियों करने लगा। चोरी किए गए वाहनों के चेसिस नंबर मिटाने, नंबर प्लेट बदलने, चोरी के माल को छिपाने व लाभ अर्जन के उद्देश्य से चोरी की मोटर साइकिलों के पुर्जे बेचने जैसा काम करता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें