फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: प्रधान संगठन के पदाधिकारियों के घर तैनात की गई पुलिस

विज्ञापन
अखिल भारतीय प्रधान संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विपिन मिश्रा के घर तैनात पुलिस। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
पुवायां। अखिल भारतीय प्रधान संगठन की 20 मई को लखनऊ में होने वाली रैली में पदाधिकारियों को जाने से रोकने के लिए पुलिस का पहरा बैठा दिया है। घरों के बाहर पुलिस को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय प्रधान संगठन की ओर से पंचायत चुनाव जल्द कराने और चुनाव नहीं होने तक प्रशासक के रूप में प्रधानों को ही कार्यभार देने सहित कई मांगों को लेकर 20 मई को लखनऊ में रैली का आयोजन किया है।
संगठन के पदाधिकारी लखनऊ चलने के लिए प्रधानों से संपर्क कर रहे थे। मंगलवार को पुलिस ने संगठन के पदाधिकारियों के घर पहुंचकर लखनऊ न जाने की अपील की, लेकिन पदाधिकारियों ने हर हाल में लखनऊ जाने की बात कही तो पुलिस ने उनको घर में रहने की बात कहते हुए घरों के बार पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी।
विज्ञापन

अखिल भारतीय प्रधान संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विपिन मिश्रा के घर पुवायां के सतवां बुजुर्ग, मिर्जापुर के ब्लॉक अध्यक्ष आयुष प्रताप सिंह, कलान के अध्यक्ष अभिषेक सिंह, जलालाबाद के अध्यक्ष कुलदीप दीक्षित, खुदागंज के अध्यक्ष लखपत सिंह और खुटार के ब्लॉक अध्यक्ष अधीर शुक्ला के घर पुलिस तैनात है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि इस तरह की जानकारी नहीं है। पता कराया जाएगा।
खुदागंज। अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष लखपत सिंह को पुलिस ने उनके घर पर नजरबंद कर वहां पहरा बिठा दिया है। प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम उनके आवास पर पहुंची और उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने की हिदायत देते हुए नजरबंद कर दिया।

अखिल भारतीय प्रधान संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विपिन मिश्रा के घर तैनात पुलिस। स्रोत : स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें