फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जलापूर्ति बाधित होने और अतिक्रमण की शिकायतों की भरमार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निगम कार्यालय में नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी की अध्यक्षता में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। 13 शिकायत आईं, लेकिन एक का भी निस्तारण नहीं हुआ। इसमें सबसे ज्यादा जलापूर्ति बाधित होने और अतिक्रमण के विषय में शिकायत आईं।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला बीबीजई हद्दफ निवासी आशीष कुमार ने अतिक्रमण हटाए जाने, बाडूजई प्रथम निवासी शमीम खान ने पाइप लाइन की मरम्मत कराने, इंदिरानगर के उदयवीर ने स्ट्रीट लाइट लगवाने, बाडूजई प्रथम निवासी इश्तियाक ने कूड़ा उठाने के संबंध में, मोहम्मद जई निवासी मोहम्मद जीशान ने पानी सप्लाई शुरू कराने के संबंध में शिकायत की।
तारीन टिकली निवासी फरहीन ने दाखिल-खारिज कराने के लिए, ताजूखेल निवासी शोएब अहमद ने हाईमास्ट सही कराने की, आर्य नगर के सतीश चंद्र सक्सेना ने जलापूर्ति कराने के संबंध में, अजीजगंज निवासी अशोक कनौजिया ने गली में निकले छज्जे को हटवाने के संबंध में, लोधीपुर के हनीफ ने अतिक्रमण हटवाने के लिए, रुफसचरन लेन के आलोक गुप्ता ने अवैध निर्माण हटवाने, हुंडालखेल निवासी दिवाकर मिश्रा ने सीवर पाइप लाइन के संबंध में शिकायत दर्ज कराई। इस दौरान संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें