फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन समय पूरा होने के बाद तब्लीगी जमातियों से होगी पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला खलील शर्की से पकड़े गए थाईलैंड निवासी विदेशी नागरिक मोहल्ला अजीजगंज स्थित शेल्टर हाउस में क्वारंटीन किया गया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। चूंकि आरोपी कोरोना पॉजिटिव आया था इसी के चलते उसे 28 दिन के लिए क्वारंटीन कराया गया है क्वारंटीन अवधि पूर्ण होने के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर कार्रवाई आगे बढ़ाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि दो अप्रैल को थाना सदर बाजार के एसएसआई अमित सिंह ने पुलिस बल के साथ मोहल्ला खली शर्की से दो तमिलनाडु, एक स्थानीय व्यक्ति समेत थाईलैंड निवासी नौ नागरिकों को पकड़ा था। सभी को मोहल्ला अजीजगंज स्थित शेल्टर हाउस में क्वारंटीन कराया गया था। सभी के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए थे। इसमें थाईलैंड निवासी एक व्यक्ति की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर हड़कंप मच गया था। 11 अप्रैल को उसे बरेली के बिथरी चैनपुर स्थित कोरोना वार्ड में भर्ती कराया गया था। 19 अप्रैल को उसकी तोनों रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद मामले की विवेचना कर रहे शाहबाजनगर चौकी प्रभारी गुड्डू सिंह उसे बरेली से यहां ले आए और अजीजगंज स्थित शेल्टर हाउस में क्वारंटीन करा दिया। चूंकि आरोपी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसीलिए उसे 28 दिन के लिए क्वारंटीन कर दिया गया है। यह अवधि पूर्ण होने के बाद पुलिस उससे पूछताछ करेगी। यह पता लगाया जाएगा कि आरोपी का यहां आने का मकसद क्या था। उससे पूछताछ के बाद ही अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। हालांकि उसके पासपोर्ट एवं वीजा संबंधी पत्राचार विदेश मंत्रालय को कर दिया गया है।
कोरोना पाजिटिव केस में व्यक्ति को 28 दिनों के लिए क्वारंटीन कराया जाता है। थाईलैंड के व्यक्ति की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद दोबारा यहां अजीजगंज शेल्टर हाउस में क्वारंटीन करा दिया गया है। क्वारंटीन अवधि पूर्ण होने के बाद दर्ज की गई रिपोर्ट के संबंध में आरोपी से पूछताछ की जाएगी। उसके बाद ही अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। दिनेश त्रिपाठी, एसपी सिटी, शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें