शाहजहांपुर। खुदागंज थाने से कुछ दूरी पर दुकान में चोरी के दौरान सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए, लेकिन अभी तक पुलिस चोर तक नहीं पहुंच सकी है।
मोहल्ला हनुमान गली निवासी विकास अग्रवाल ने बताया कि उनकी श्री बालाजी ट्रेडर्स थोक व्यापारिक फर्म श्रीराम राइस मिल के बराबर में है। 25 जून की सुबह आठ बजे पिता अनिल अग्रवाल ने दुकान खोली तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था। गुल्लक व लाॅकर से सामान गायब था। जीने की खिड़की खुली थी।
चेक किए गए सीसीटीवी कैमरे में सुबह सवा तीन बजे जीने से एक आदमी खाली हाथ उतरता दिखाई दिया। इसके बाद 3:39 बजे कंधे पर बैग लटकाए जाते दिखा। विकास अग्रवाल ने बताया था कि उनकी दुकान से चार लाख रुपये की नकदी, लैपटॉप गायब है। संवाद