फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

Sat, 28 Jun 2025 12:57 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

जलालाबाद निवासी युवक ने एक अधिकारी के नंबर पर कॉल कर शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी दे डाली। इससे हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन
शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले को जलालाबाद थाना पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वह मानसिक रूप से बीमार है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


शाहजहांपुर के एक अधिकारी के नंबर पर रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी आने के बाद पुलिस विभाग में खलबली मच गई। उसके नंबर को सर्विलांस पर लगाकर लोकेशन तलाश की गई। जलालाबाद थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। 

इंस्पेक्टर रवि कुमार ने बताया कि कांट के औदापुर निवासी धर्मेंद्र सिंह ने शराब के नशे में कॉल की थी। वह दिव्यांग होने के साथ मानसिक रूप से स्वस्थ है। उसके परिजनों को भी बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें