पुलिस का दावा है कि महिला द्वारा तीन लोगों पर लगाया गया गैंगरेप आरोप एकदम झूठा है। पुलिस के मुताबिक महिला ने अपने भाई के खिलाफ दर्ज रेप के मुकदमे में समझौता कराने को दबाव बनाने के लिए झूठा आरोप लगाया है।
एसओ इफ्तेखार अहमद ने बताया कि आरोप लगाने वाली महिला के भाई के खिलाफ उसकी ससुराल में रहने वाली एक लड़की ने पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी में छह अप्रैल को रेप का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें महिला और उसकी मां भी मारपीट करने की आरोपी हैं। इस मुकदमे में महिला और उसके पक्ष के लोग समझौता करना चाहते हैं। इसमें समझौता न करने और पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश देने पर महिला ने विपक्ष के लोगों को झूठा फंसाने की नियत से योजना बना डाली। इस के तहत महिला ने रेप की रिपोर्ट दर्ज कराने वाली लड़की के परिवार के लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगा दिया। महिला का मानना था कि गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद उसके भाई पर दर्ज रेप के मुकदमे में समझौता हो जाएगा।