फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुलिस ने दो दिन में दबोच लिया जिला पंचायत अध्यक्ष की भैंसें चोरी करने का आरोपी

Sun, 29 Jan 2023 03:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव का आवास से 25 जनवरी की रात दो भैंसें चोरी हो गई थीं। चोर पिकअप में लादकर भैंसों को ले गए थे। भैंस चोरी की वारदात के बाद तीन थानों की पुलिस दौड़भाग कर रही थी। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
लोडर में भैंसें लादकर ले गए थे चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमूमन भैंस और बाइक चोरी की वारदात को हल्के में लेने वाली पुलिस ने शाहजहांपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव की दो भैंसें चोरी होने के बाद सिर्फ दो दिन में एक संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। भैंस चोरी की वारदात के बाद तीन थानों की पुलिस दौड़भाग कर रही थी। घटना के तीन दिन के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष के कर्मचारी ने शनिवार शाम को सिंधौली थाने में तहरीर दी है। 

विज्ञापन


सिंधौली थाना क्षेत्र के नियामतपुर स्थित गांव में जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव का आवास है। 25 जनवरी की रात वह शादी समारोह में गई थी। रात में तमंचा लेकर आए चोरों ने खुद को पुलिस बताकर उनके नौकर को बंधक बना लिया। साथ ही डेयरी के अंदर बंधी दो भैंसों को पिकअप से ले गए। सूचना आने के बाद रात में जिला पंचायत अध्यक्ष के पति अजय यादव ने एसपी एस. आनंद को सूचना दी। जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव के आवास से भैंसें चोरी होने के बाद खलबली मच गई। तुरंत ही सिंधौली और सदर पुलिस को दौड़ाया गया। 

बदमाशों ने पुलिस पर किया था पथराव 

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए। चूंकि, सत्ता पक्ष और प्रभावी व्यक्ति से मामला जुड़ा होने के चलते भैंस चोरी की घटना को पुलिस ने गंभीरता से लिया। तुरंत ही खुफिया तंत्र को सक्रिय किया। इस बीच शाहबाजनगर में पुलिसकर्मियों ने पिकअप को रोकने का प्रयास किया तो वाहन सवारों ने पुलिस पर पथराव कर दिया और भाग गए। अधिकारियों को आभास था कि चोर आसपास के होंगे। तुरंत ही निगोही पुलिस को सक्रिय किया। 

विज्ञापन

तीन थानों की पुलिस ने चोरों का पीछा शुरू किया। 27 जनवरी को सुबह 11 बजे निगोही थाने की पुलिस ने धुल्लिया गांव निवासी फईम उर्फ भोंदा को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 2500 रुपये, तमंचा और कारतूस को बरामद कर लिया। थाने के उप निरीक्षक विजय सिंह ने  केस दर्ज कराया है। फहीम उर्फ भोंदा ने भैंस चोरी की बात को स्वीकार किया है। 

आरोपी ने बताया कि अपने साथियों के साथ कई गांवों में भैंस चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। ममता यादव के कर्मचारी ने शनिवार शाम को भैंस चोरी की तहरीर सिंधौली थाने पर दी है। शाम सात बजे तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह के अनुसार, मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बोले-भैंस चोरी की गई है, लूट की बात निराधार है।

एसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष के आवास से भैंस चोरी करने का एक आरोपी निगोही में दबोच लिया गया। मामले की विवेचना की जा रही है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें