फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: साल्वर गैंग के सरगना की तलाश में पुलिस ने आजमगढ़ में डाला डेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) में सेंध लगाते हुए पहले हरदोई और फिर शाहजहांपुर में परीक्षा देने वाले आरोपी की गिरफ्तारी के बाद गैंग के सरगना की तलाश तेज हो गई है। पुलिस ने गैंग के सरगना श्याम कृष्ण व उसके साथी नितिश की तलाश में आजमगढ़ में डेरा डाल दिया है। आरोपियों के संभावित ठिकानों पर भी दबिश दी गई है।
विज्ञापन

सात सितंबर को पीईटी की दूसरी पाली में मोहल्ला लोधीपुर स्थित जाॅन नेव सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आजमगढ़ निवासी अभ्यर्थी नितिश के स्थान पर दूसरा अभ्यर्थी परीक्षा देते पकड़ा गया था। बायोमीट्रिक से मिलान के बाद पाया था कि आरोपित बिहार के जिला नवादा के थाना वारिस अली क्षेत्र के भवानी विगहा गांव निवासी विवेक कुमार मंडल ने एक दिन पहले हरदोई में परीक्षा दी थी।
वह जिला आजमगढ़ के थाना अतरौलिया क्षेत्र के गांव भीलमपुर छपरा के नितिश के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। उसने बताया था कि श्याम कृष्ण निवासी बड़ागांव, केशवपुरा थाना अतरौलिया जिला आजमगढ़ ने 20 हजार रुपये में तय कर पहले अपने स्थान पर परीक्षा दिलाई। फिर गाड़ी से यहां लेकर आया था।
विज्ञापन

पुलिस ने गैंग के सरगना श्याम कृष्ण सिंह व उसके साथी नितिश की तलाश में रोजा टीम को आजमगढ़ भेजा। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग गया था। आसपास के लोगों ने जानकारी से अनभिज्ञता जाहिर की थी। अब पुलिस ने वहीं डेरा डाल दिया है, साथ ही स्थानीय पुलिस के साथ संभावित स्थानों पर दबिश दी गई है। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि दोनों आरोपियों की तलाश में टीम आजमगढ़ गई हुई हैं। जल्द ही सफलता हाथ लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें