फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: होटल में खाना खाते युवक-युवती को देख बुलाई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे के पूर्वी भक्सी तिराहे के पास होटल में शुक्रवार को दोपहर युवक-युवती को खाना खाते देख हिंदू रक्षा दल के एक पदाधिकारी ने वहां पुलिस बुला ली। पुलिस दोनों को थाने ले गई तो जांच में दोनों एक ही समुदाय के निकले। पुलिस ने दोनों के परिजनों को भी बुला लिया। इस बीच, युवती ने पुलिस बुलाने वाले के खिलाफ थाने में तहरीर देकर उस पर अभद्रता करते हुए वीडियो बनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

युवक-युवती ने पुलिस को बताया कि वे एक-दूसरे के दोस्त हैं और होटल में खाना खाने गए थे। इसी दौरान हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारी और उनके साथ गए लोगों ने उसकी वीडियो बनानी शुरू कर दी और विरोध करने पर अभद्रता की। शिकायत करने वाले हिंदूवादी नेता ने भी पुलिस पर अपने साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि युवती की ओर से हिंदूवादी नेता के खिलाफ तहरीर दी गई है। युवती के परिजनों से उसे साथ ले जाने वाले युवक के खिलाफ तहरीर मिलने पर जांच करके नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें