फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 70 लाख की धोखाधड़ी के आरोपी को पश्चिम बंगाल से पकड़ लाई पुलिस

विज्ञापन
रोजा पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा थाना पुलिस टीम ने 70 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोपी पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के थाना कालियाचक क्षेत्र के घड़ियालीचक निवासी मोहम्मद साबिर अली उर्फ शब्बीर को वहां से गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि पांच दिसंबर 2025 को चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दीवान इंक्लेव निवासी एसएल फूड्स रोजा मंडी के प्रोपराइटर सुक्खन लाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि उनकी फर्म से वर्ष 2017 से वर्ष 2024 तक शब्बीर ने कुल 70,70,600 रुपये मूल्य की गुड़, राब एवं चीनी मंगाकर भुगतान नहीं किया। सीओ सदर ने बताया कि पश्चिम बंगाल से आरोपी की छह दिन की रिमांड कराकर रोजा लाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें