पुवायां। गांव बांस किरायूं निवासी 60 वर्षीय छोटेलाल मंगलवार सुबह चारपाई पर मृत पड़े मिले। उनके भतीजे सुरेंद्र कुमार ने पुलिस को सूचना देकर उनकी मृत्यु का कारण जानने के लिए पोस्टमॉर्टम कराने की मांग की है।
सुरेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके चाचा छोटेलाल सोमवार शाम को खाना खाने के बाद सोने चले गए थे। मंगलवार सुबह देर तक न उठने पर जगाने का प्रयास करने पर पता चला कि चाचा की मौत हो चुकी है। छोटेलाल के दो पुत्र सुनील और रामसेवक हैं। रामसेवक पंजाब में काम करते हैं और सुनील परिवार सहित रुद्रपुर में काम करते हैं। घर पर रामसेवक की बहू और बच्चे रहते हैं। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि कोई तहरीर दी जाती है तो जांच कराई जाएगी और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई कराई जाएगी। संवाद