फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की पिटाई से खाद व्यापारी को हार्ट अटैक

Sun, 31 Jan 2016 12:36 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 पति पत्नी के विवाद में थाना रोजा पुलिस ने खाद व्यापारी की पटे से पिटाई कर दी। इससे खाद व्यापारी को हार्ट अटैक पड़ गया। उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। व्यापारी के पिता का आरोप है कि कोर्ट में पेश करने के दौरान बेटे को हार्ट अटैक पड़ा तो पुलिस कर्मी उसे छोड़कर भाग गए। वहीं इंस्पेक्टर रोजा का कहना है कि मार पिटाई की बात गलत है। खाद व्यापारी को एसडीएम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया था। जब उसे हार्ट अटैक पड़ा तो वहां कोई पुलिस कर्मी नहीं था।
विज्ञापन

क्षेत्र के मोहल्ला लोधीपुर में रहने वाले खाद व्यापारी हृदयेश प्रजापति के पिता रामबाबू ने बताया कि शनिवार को हृदयेश का पत्नी संध्या से बच्चों के विवाद को लेकर झगड़ा हो गया। संध्या ने इसकी शिकायत थाना रोजा में कर दी। रामबाबू का आरोप है कि रोजा पुलिस हृदयेश को पकड़कर थाने ले गई और उसकी पटे से पिटाई कर दी। उन्होंने पुलिस से कहा भी कि हृदयेश हार्ट का मरीज है। उसकी पिटाई न करें लेकिन पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी। इंस्पेक्टर ने अपने सामने पटे से पिटाई करवाई। हृदयेश की हालत बिगड़ने पर पुलिस ने आनन-फानन में शांतिभंग में चालान कर दिया और दो पुलिस कर्मी हृदयेश को कोर्ट मेें पेश करने के लिए ले गए जहां उसे हार्ट अटैक पड़ गया। पुलिस कर्मी उसे कोर्ट में ही छोड़कर भाग गए। हृदयेश को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर के मुताबिक हृदयेश की हालत गंभीर है। इंस्पेक्टर रुपेंद्र गौड़ ने बताया कि हृदयेश अपनी पत्नी की पिटाई करता है। पत्नी की शिकायत पर उसके खिलाफ एनसीआर लिखकर शांतिभंग में चालान कर दिया गया। पिटाई का आरोप गलत है। एसडीएम कोर्ट से जमानत दे दी गई तो पुलिस ने उसे छोड़ दिया। जब उसे हार्ट अटैक पड़ा तो कोई पुलिस कर्मी वहां नहीं था।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें