फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 करोड़ रुपये में बनेगा शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज

Sun, 31 Jan 2016 12:30 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 केंद्र से स्वीकृत शाहजहांपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेज का स्थापना की प्रक्रिया अगले माह से गति पकड़ेगी। फरवरी के दूसरे पखवारे के आखिर में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के इसी कॉलेज के बाबत शाहजहांपुर दौरा होना है। कांट रोड किनारे धरनीधरपुर और अजीजपुर जिगनेरा गांवों के बीच कुल करीब 20 एकड़ बंजर जमीन इसके लिए प्रशासन की ओर से अधिगृहीत कर ली गई है। इस बाबत एडीएम प्रशासन की ओर से राज्य के प्रमुख सचिव को अवगत भी कराते हुए विधिक कार्यवाही पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

इस मेडिकल कॉलेज के लिए तय प्रस्तावना के अनुसार, कुल करीब 500 करोड़ रुपये आने वाली लागत भी स्वीकृत कर दी गई है। इसमें 70 फीसदी राशि केंद्र सरकार की ओर से दिया जाना है जबकि 30 फीसदी रकम राज्य सरकार देगी जिसमें अधिगृहीत भूभाग का मूल्य भी शामिल है। सीएमओ की ओर से प्रस्तावित स्वीकृत कॉलेज के लिए अधिगृहीत भू-भाग को मेडिकल कॉलेज लायक उपयुक्त बताते हुए भी राज्य के प्रमुख सचिव को पत्र भेजा जा चुका है। अभी तक जिले में जटिल रोगों और गंभीर ट्रामा मामलों में विशेषज्ञता वाली उपचार सुविधा न होने के चलते कैंसर से लेकर गंभीर जख्म वाले मरीजों को लखनऊ, बरेली या दिल्ली के लिए ही रेफर किया जाता है। जिला अस्पताल में कैंसर विशेषज्ञ चिकित्सक ही नहीं हैं।
वर्ष 2014 में इस महत्वाकांक्षी परियोजना के बाबत सांसद कृष्णा राज ने केंद्र सरकार को प्रस्तावना बनाकर दिया था। शनिवार को सांसद ने कहा कि स्वीकृत हुआ मेडिकल कॉलेज करीब 600 बेड वाला होगा। अभी इसकी शासकीय-प्रशासकीय स्तर पर डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बननी है। मेडिकल कॉलेज हास्पीटल होने से आसपास के क्षेत्र मरीजों और ट्रामा केस के लिए यह बड़ा रेफरल सेंटर होगा। यहां कैंसर के लिए सर्जिकल आंकोलाजी, रेडियोलाजी सरीखी सुविधाओं में अत्याधुनिक जटिल रोग परीक्षण वाली विशेषज्ञ चिकित्सकीय सुविधा सरकारी दर पर सस्ते में जनता को उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें