फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के लाठीचार्ज पर भड़के ‘आप’ कार्यकर्ता

Mon, 05 Oct 2015 08:55 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान पिछले दिनों बनारस में श्रद्धालुओं समेत साधु-संतों ओर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर ‘आप’ के कार्यकर्ता सोमवार को भड़क उठे। उन्होंने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करके लाठीचार्ज के लिए सपा सरकार की निरंकुशता को जिम्मेदार ठहराया। बाद में राज्यपाल के नाम ज्ञापन देकर लाठीचार्ज की उच्चस्तरीय जांच करके दोषियों को सजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश की सपा सरकार में खुलेआम गुंडागर्दी और दहशत के माहौल से सूबे की जनता में अराजकता से भय व्याप्त है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान सपा सरकार के इशारे पर जिस तरह श्रद्धालुओं समेत आम आदमी पार्टी के निरीह कार्यकर्ताओं और साधु-संतों पर लाठियां बरसाई गईं, उससे मानवता कांप उठी।
ज्ञापन के अनुसार मानवीय संवेदना का प्रतीक बनने की कोशिश करने के साथ मन की बात का रोना रोने वाले प्रधानमंत्री मोदी संसदीय क्षेत्र की जनता पर हुए जुल्म को लेकर खामोश हैं। आप कार्यकर्ताओं ने इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए राज्यपाल से लाठीचार्ज की घटना की जांच कराकर दोषियों को दंडित कराने का अनुरोध किया है। आप के जिला संयोजक अपूर्व अग्निहोत्री के नेतृत्व में प्रदर्शन में संजीव गुप्ता, कीर्तिमान प्रकाश च्यवन, जेबी सिंह, देशदीप अवसथी, राघवेंद्र प्रताप सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें