फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूदखोर सुशील की तीन संपत्तियों की पुलिस ने किया कुर्क

विज्ञापन
शाहजहांपुर में सूदखोर सुशील के वर्कजई स्थित प्लाट पर कुर्की का बोर्ड लगाती पुलिस। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कच्चा कटरा में दवा कारोबारी अखिलेश गुप्ता, उनकी पत्नी और दो बच्चों को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के आरोपी सूदखोर सुशील गुप्ता की तीन संपत्तियों को कुर्क करते हुए बोर्ड लगा दिया गया।
विज्ञापन

जून 2021 में दवा कारोबारी, उसकी पत्नी और दो बच्चों की आत्महत्या के बाद पुलिस ने कांट क्षेत्र निवासी सूदखोर अविनाश उर्फ आकाश वाजपेयी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने आरोपी अविनाश को जेल भेज दिया था। जांच में अविनाश वाजपेयी के मित्र सुशील गुप्ता और मिथिलेश के नाम भी सामने आए थे। एसपी एस. आनंद की संस्तुति पर डीएम उमेश प्रताप सिंह ने सूदखोर सुशील गुप्ता की अवैध रूप से अर्जित धन से हासिल की गई 38.42 लाख रुपये की पांच अचल संपत्तियां कुर्क करने का आदेश दिया था। इसके क्रम में बृहस्पतिवार को एसडीएम, सीओ सिटी सरवणन टी. और चौक कोतवाली की पुलिस ने सुशील कुमार की तीन संपत्तियों पर कुर्की का बोर्ड लगा दिया। बोर्ड लगाने से पहले ढोल बजाकर व माइक से संपत्ति कुर्क करने का पुलिस ने एनाउंस किया।
सीओ सिटी सरवणन टी. ने बताया कि सूदखोर सुशील गुप्ता की सदर तहसील के गांव तराई में एक और मोहल्ला वर्कजई में दो संपत्ति को कुर्क किया है। शेष संपत्ति को शुक्रवार को कुर्क किया जाएगा। जबकि सूदखोर अविनाश वाजपेयी की 22 लाख रुपये की अनुमानित संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें