फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: शाहजहांपुर में झारखंड के दो तस्कर गिरफ्तार, साढ़े चार करोड़ रुपये की अफीम बरामद

Tue, 16 May 2023 05:44 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में पकड़े गए अफीम तस्कर झारखंड के रहने वाले हैं। वहां से अफीम लाकर यूपी व अन्य प्रदेश में सप्लाई करते थे। इससे पहले भी यहां की पुलिस ने झारखंड़ के तस्करों को गिरफ्तार कर चुकी है।  
 
विज्ञापन
पुलिस ने गिरफ्तार किए दो तस्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में एसओजी और थाना चौक कोतवाली की पुलिस ने दो अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से साढ़े चार किलो अफीम बरामद हुई। पुलिस ने इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 4.5 करोड़ होने का दावा किया है। जिले में इससे पहले भी कई बार अफीम पकड़ी जा चुकी है। 
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर एसओजी व कोतवाली पुलिस ने सोमवार रात बरेली मोड़ पहुंच कर यात्री वाहन के इंतजार में खड़े दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर दोनों के पास से साढ़े चार किलो अफीम, दो मोबाइल फोन व 2990 रुपये बरामद हुए। 
 

झारखंड के रहने वाले हैं दोनों तस्कर 

एसपी एस. आनंद ने बताया कि पुलिस ने झारखंड के जनपद चतरा के अमलेश यादव व इसी क्षेत्र के गांव रिमी टोला हेठ दोहर निवासी जितेंद्र यादव को गिरफ्तार किया। दोनों झारखंड के आसपास से अफीम लाकर उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों में ऊंची कीमत पर बेचते थे। पहले भी जलालाबाद कस्बे में आकर अफीम बेच गए थे। 

विज्ञापन

पहले भी पकड़े जा चुके हैं तस्कर 

पुलिस ने दो मई की रात दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया था। इनसे पांच किलो अफीम, दो मोबाइल फोन बरामद हुए थे। तस्करों से बरामद अफीम की कीमत करीब पांच करोड़ रुपये बताई गई थी। ये दोनों तस्कर भी झारखंड के चतरा जनपद रहने वाले थे। एक मई को मदनापुर पुलिस ने तीन तस्कर पकड़े थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें