लग्जरी कार से आते थे आरोपी
चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला गिरोह लग्जरी कार से आता था। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि मोबिन के साथ उन्होंने पावर ग्रिड से नकब लगाकर व ताला तोड़कर चोरी की थी। ट्रांसफार्मर के पुर्जे चोरी करने के बाद कार से भाग गए थे। तांबा व लोहे के छोटे टुकड़े कर कबाड़ी जाबिर अली उर्फ मुन्ना निवासी सिंगाही को बेचकर रुपये आपस में बांट लिए थे।
मुजफ्फरनगर में बेचने जा रहे थे सामान
एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों का एक साथी मोबिन रिश्तेदारी में गया था। गिरोह के पांच आरोपी चोरी का शेष माल मुजफ्फरनगर में बेचने जा रहे थे। पुलिस के डर की वजह से हाईवे के बजाय लिंक मार्ग पर गाड़ी से चल दिए। रास्ते में पुलिस को देखकर फायरिंग शुरू कर दी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बरेली, पीलीभीत और रामपुर में चोरी की वारदात की थीं। आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर भी लगाया जाएगा।
एक महीने तक रेकी के बाद की थी चोरी
आरोपी विष्णु गुप्ता ने बताया कि वह गाड़ी चलाता है। मछली लेने दिल्ली आता-जाता रहता था। उसी ने हाईवे के किनारे बने बिजलीघर की एक माह तक रेकी थी। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया।