फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बेटी से दुष्कर्म के आरोपी सौतेले पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा पुलिस ने शनिवार को बेटी से दुष्कर्म के आरोपी सौतेले पिता को कॉलोनी के बाहर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पीड़िता की मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि उनके पहले पति की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। बाद में उसने दूसरे जिले के रहने वाले एक व्यक्ति से शादी कर ली थी। पहले पति से एक 15 वर्षीय बेटी और दूसरे पति से साढ़े तीन साल की बेटी है।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि पति 15 वर्षीय बेटी पर गलत नजर रखता था। उसने कई बार बेटी से दुष्कर्म किया। पहले तो बेटी खामोश रही। बाद में उसने आपबीती बताई। 24 मार्च की शाम शराब पीकर आए पति ने उसके व बेटी के साथ घर से निकालने की धमकी देते हुए मारपीट की। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें