फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुलिस को फिर चुनाैती... बंद घर का ताला तोड़कर चोरी

Tue, 26 Nov 2024 04:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। निगोही के गांव टिकमापुर निवासी विश्राम के बंद मकान का ताला तोड़कर रविवार रात चोर प्रवेश कर गए। नकदी समेत करीब दो लाख रुपये का माल ले उड़े। सुबह पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

विश्राम का कुछ दूरी पर ही एक दूसरा मकान भी है। शाम को खाना खाने के बाद इस घर में ताला डालकर वह परिवार के साथ वहां चले गए थे। रात में किसी समय चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़ दिया और अंदर घुस गए। चोरों ने कमरे में रखे 35 हजार रुपये, एक लाख रुपये के जेवर और कीमती सामान चोरी कर लिया। सुबह जागने पर विश्राम की पत्नी घर में झाड़ू लगाने आईं तो ताला टूटा देखकर शोर मचाया।
अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। पीड़ित ने एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच कराकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


तीन नवंबर की वारदात भी नहीं खुली
-निगोही के ऊनकलां गांव में तीन नवंबर की रात लल्ला अली के परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट की वारदात का पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है, जबकि पुलिस ने एक सप्ताह में मामले के अनावरण का दावा किया था। इसी गांव में चोरी की अन्य वारदात करने वाले आरोपी के पकड़े जाने के बाद सोमवार को लल्ला ने थाना प्रभारी से मुलाकात कर केस की प्रगति जानी। इंस्पेक्टर ने उसे आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें