अंटा स्थित सपा कार्यालय में बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष तनवीर खां। स्रोत: संगठन
शाहजहांपुर। शहर के बिजलीपुरा स्थित कार्यालय में सपा की मासिक बैठक हुई। इसमें छह विधानसभा क्षेत्रों में हर बूथ पर बीएलए बनाने का निर्णय किया गया। इस बीच कुछ थानों में सपा कार्यकर्ताओं व आम नागरिकों पर फर्जी मुकदमे लिखने का विरोध भी किया गया।
जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए पार्टी हमेशा साथ है। सक्रिय और मेहनती कार्यकर्ताओं के दम पर ही सभी छोटे-बड़े चुनाव जीते जाते हैं। कहा कि इस समय भाजपा सरकार में जिले के थानों में कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पूर्व विधायक राजेश यादव ने कहा कि सभी नेता एवं कार्यकर्ता आपस में तालमेल बनाकर आगामी पंचायत चुनाव व वर्ष 2027 के विधानसभा में जीत हासिल करने के लिए अभी से मेहनत करने में लग जाएं। पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की अपनी जमीन खिसकती नजर आ रही है इसलिए धार्मिक उन्माद फैलाकर अच्छे माहौल को खराब करने की कोशिश की जा रही है।
बैठक में रणंजय सिंह यादव, रामसूरत यादव, सैयद रिजवान अहमद, अतिउल्ला सिद्दीकी, चौधरी रामकुमार भोजवाल, ओंकार सिंह आदि मौजूद रहे।