पुवायां। किसानों की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण के लिए भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के बैनर तले कार्यकर्ताओं और किसानों ने मंडी परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष मंजीत सिंह धालीवाल ने बताया कि गांवसभा उदना में नालियां बनवाने, गांव में चरागाह की भूमि से कब्जा हटवाने, छुट्टा पशुओं को गोसदन भिजवाने, जारमानो के सरकारी स्कूल को जाने वाले मार्ग को पैमाइश के बाद भी नहीं छोड़ने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की जा रही है।
इसके अलावा इसी गांव में तालाब पाटने वालों पर कार्रवाई करने, गांव बद्रीपुर हदीरा में सफाईकर्मी के नहीं आने पर कार्रवाई करने, गांव सुनारा बुजुर्ग में काली माता मंदिर की भूमि कब्जामुक्त कराने समेत अन्य मांग भी की गई।
धरना प्रदर्शन के दौरान ब्रजेश पांडे, आशीष वाजपेयी, निरंकार सिंह, रीता देवी, मुकेश पांडे, अमृत, अवनीश सिंह, विजय सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।