मीरानपुर कटरा। मोहल्ला तहब्बरगंज निवासी 50 वर्षीय रामकुमार कश्यप उर्फ भूरा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बुधवार रात आठ बजे पड़ोसियों ने उनका शव फंदे से लटका देखा तो दूसरे मकान में रह रहे परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन
नल मिस्त्री रामकुमार कश्यप के दो मकान हैं। बुधवार की शाम को वह अपने खाली पड़े मकान में आ गए थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, रामकुमार अविवाहित थे। इंस्पेक्टर अवधेश सिंह सेंगर ने बताया कि शराब के नशे के कारण रामकुमार मानसिक रूप से अस्वस्थ हो गए थे। संवाद