फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: स्मृति दिवस पर लिया देश सेवा और जनसुरक्षा का संकल्प

विज्ञापन
पुलिस लाइन में स्मृति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शोक सलामी देते एसपी व अन्य अ​धिकारी। स्रोत: - फोटो : Samvad
विज्ञापन
शाहजहांपुर। देश की आंतरिक सुरक्षा और नागरिकों की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों की याद में बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान शहीदों के सम्मान में सलामी दी गई। खाकी ने जनसेवा और सुरक्षा का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत में एसपी सौरभ दीक्षित ने परेड की सलामी ग्रहण की। इसके बाद उन्होंने कर्तव्य पथ पर अडिग रहते हुए देश के अलग-अलग कोनों में अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर पुलिसकर्मियों के नामों का ससम्मान वाचन किया। एसपी और अन्य अधिकारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
शहीदों के सम्मान में पुलिस लाइन परिसर में शोक प्रदर्शन किया गया। इस दौरान लास्ट पोस्ट का बिगुल बजते ही पूरा माहौल बेहद गमगीन और राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो गया। कार्यक्रम में एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा, सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी आदि अधिकारी-पुलिस कर्मी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें