फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 2027 तक प्रदेश को बाल श्रम मुक्त बनाने का लिया संकल्प

विज्ञापन
शाहजहांपुर में सहायक श्रमायुक्त कार्यालय में आयोजित संगोष्ठी में उप​स्थित श्रम विभाग के अ​धिकार
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर शुक्रवार को सहायक श्रमायुक्त कार्यालय में एक संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें वर्ष 2027 तक प्रदेश को बाल श्रममुक्त बनाने का संकल्प दोहराया गया।
विज्ञापन

सहायक श्रमायुक्त केके गुप्ता ने संगोष्ठी की अध्यक्षता की। श्रम प्रवर्तन अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बाल श्रम अधिनियम 1986 के प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना और प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन योजना पर भी प्रकाश डाला। इंटक के जिला अध्यक्ष पवन सिंह और असंगठित मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मो. खुर्शीद सहित कई वक्ताओं ने विचार रखे। सभी ने जनपद को बाल श्रममुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया। केके गुप्ता ने बाल श्रम उन्मूलन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता बताई। उन्होंने जनजागरूकता बढ़ाने और बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें