फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: श्रीमद्भागवत महापुराण की बताई महिमा

विज्ञापन
उस्मान बाग चौकी ​स्थित रुद्र बालाजी महाराज धाम पर श्रीमद्भागवत कथा सुनाते आचार्य पं. अंकुर शुक्
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पुरुषोत्तम मास में उस्मान बाग चौकी स्थित श्री रुद्र बाला जी धाम पर संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा पुण्य यज्ञ शुरू हुआ। कथा के पहले दिन आचार्य अंकुर शुक्ल ‘ब्रजरादास’ ने भागवत के प्रथम श्लोक से प्रसंग की शुरुआत की। उन्होंने श्रीमद्भागवत महापुराण की महिमा बताई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भागवत को समझना साक्षात भगवान को समझने के बराबर है। यह कथा जन्म-जन्मांतर के पुण्यों से प्राप्त होती है। आचार्य ने भागवत को वेदों का सार बताया। कथा व्यास ने बताया कि शुकदेव जी महाराज ने राजा परीक्षित को यह कथा सुनाई थी। कथा श्रवण से मनुष्य के सभी पापों का नाश होता है और उसे परम गति मिलती है।
पं. कान्हा कृष्ण शुक्ल ने बताया कि यह मंदिर परिसर में आयोजित होने वाली 18वीं भागवत कथा है। इस दौरान डीके सक्सेना, कुलदीप कनौजिया, सोनम, डॉ. आरके अवस्थी, डॉ. शालू अवस्थी, सुनीता गर्ग, अलका अरोड़ा, रीमा, मधु, डिंपल, किरण आदि श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें