खिरनीबाग चौराहा पर ई-रिक्शा चालक से पूछताछ करते यातायात प्रभारी। संवाद
- फोटो : 1
शाहजहांपुर। खिरनीबाग चौराहे पर मंगलवार को यातायात पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान तेज आवाज में मयूजिक सिस्टम बजाकर छात्राओं को ले जा रहे ई-रिक्शा को रोक लिया गया। छात्राओं को दूसरे वाहन से भेजने के बाद ई-रिक्शा सीज कर दिया गया।
इसी दौरान चेकिंग देखकर एक अन्य ई-रिक्शा चालक भागने लगा। पुलिस ने हादसे की आशंका में चौराहे पर उसे नहीं रोका और आगे की टीम को सूचना दी। स्कूल के पास पुलिस ने चालक को पकड़कर ई-रिक्शा सीज कर दिया। यातायात प्रभारी विनय पांडेय ने बताया कि दोनों ई-रिक्शा सीज किए गए हैं। एनसीसी छात्राओं के सहयोग से लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया। संवाद