हथौड़ा स्थित स्टेडियम में बैडमिंटन में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। स्रोत: खेल विभाग
- फोटो : 1
शाहजहांपुर। हथौड़ा स्थित स्टेडियम में माध्यमिक विद्यालयीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों के बीच एकल और युगल मुकाबले खेले गए। विजेता खिलाड़ियों का चयन मंडलीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला खेल अधिकारी एसपी बमनिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। अंडर-14 वर्ग में एकल और युगल दोनों स्पर्धाओं में उदय कुमार और अर्णव चौधरी विजेता रहे, जबकि ज्ञान कुमार श्रीवास्तव और ऋषभ साहू उपविजेता बने। अंडर-17 वर्ग में अटल दीक्षित और नैतिक वर्मा ने विजेता बनने का गौरव हासिल किया। इस वर्ग में राघव गुलाटी और गर्व प्रताप सिंह उपविजेता रहे। अंडर-19 वर्ग के एकल मुकाबले में ओम अरोड़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कृष्ण मिश्रा उपविजेता रहे। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन मंडलीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। खेल समिति के सचिव कैप्टन रामकुमार, योगेंद्र सिंह, सत्यपाल सिंह, रत्नेश शुक्ला, राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।