फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जिले के खिलाड़ियों ने जीते आठ पदक

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर नेशनल डेडलिफ्ट प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर लौटे ​खिलाड़ियों का स्वागत करते पदा​
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आयोजित नेशनल डेडलिफ्ट प्रतियोगिता में खालसा हेल्थ क्लब चिनौर के खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने आठ पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। जिले में लौटने पर उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं कोच कमलजीत सिंह व मोहित तिवारी के नेतृत्व में सब जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आर्यांश गौतम ने 50 किलोग्राम भार वर्ग, अभिषेक राणा ने 56 किलोग्राम, अंश सिंह ने 60 किलोग्राम में कांस्य पदक जीता। दलजीत सिंह ने 65 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। मोहित रावल ने भी कांस्य पदक जीतकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इसी क्रम में 74 किलोग्राम भार वर्ग में अनमोल यादव ने स्वर्ण पदक व स्ट्रांगमैन प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया। 85 किलोग्राम भार वर्ग में अवनीत सिंह ने कांस्य पदक जीता। इसी तरह 105 किलोग्राम भार वर्ग में युवराज सिंह ने रजत पदक और स्ट्रांगमैन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

यूथ वर्ग में जसवंत सिंह ने स्वर्ण पदक जीतकर जनपद का गौरव बढ़ाया। मनीषी ताइक्वांडो वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव डॉ. पुनीत मनीषी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर अनिरुद्ध द्विवेदी, जेमेंद्र सिंह, अभिषेक दीक्षित, तरुण शर्मा, सेवा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें